जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को बदमाशों ने उनके घर में घुसकर मारी गोली

जयपुर में मंगलवार को राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मार दी गई। श्यामनगर इलाके में कुछ लोगों ने बंदूक चलाई थी। इस दौरान सुखदेव सिंह को गोली लग गयी. उन्हें स्थायी मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती किया गया। वहाँ इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। सुखदेव सिंह को श्यामनगर में उनके घर के बाहर गोली मारी गयी थी. तब वो घर के बाहर थे।दो युवक स्कूटर पर सवार होकर वहां आए और गोली मार कर वहां से भाग गए। इस फायरिंग में सुखदेव सिंह को दो गोलियां लगी। उन्हें तत्काल मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।